{"_id":"59aae05b4f1c1bf3278b4f2c","slug":"61504370779-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालय दिवस को लेकर नौटंकी कर रही प्रदेश और केंद्र की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालय दिवस को लेकर नौटंकी कर रही प्रदेश और केंद्र की सरकार
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा मनाए जा रहे हिमालय दिवस को नौटंकी बताया है। कहा कि टिहरी और पंचेश्वर जैसे विशाल बांध बनाकर सरकार हिमालय को बचा रही है या उसका विनाश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमालय को तबाह करने वाले कांग्रेस और भाजपा के नेता हिमालय दिवस मनाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने जारी बयान में कहा कि हिमालय के सबसे संवेदनशील उत्तराखंड में सरकार ने 556 बांध प्रस्तावित किए हैं और अब 315 मीटर ऊंचे सैकड़ों मील लंबे जलाशय का निर्माण कर भारत के 134 गांवों को उजाड़ रही है। उन्होंने हिमालय को बचाने और बसाने के लिए सभी संगठनों से हिमालय दिवस पर पंचेश्वर बांध के विरोध का आह्वान किया है। ब्यूरो