फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   57 teachers will be transfered

दांपत्य नीति में जिले के 57 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के होंगे तबादले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
57 teachers will be transfered
अल्मोड़ा। दांपत्य नीति के तहत जिले में प्रारंभिक शिक्षा संवर्ग में कार्यरत 57 शिक्षकों और सात प्रधानाध्यापकों ने तबादले के लिए आवेदन किया है। डीईओ (बेसिक) आरएस यादव ने कहा कि आवेदन करने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं से वर्तमान कार्यस्थल के अगस्त 2019 के बाद का प्रमाण पत्र दो मार्च तक डीईओ (बेसिक) कार्यालय में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन

किसने कहां मांगा तबादला
दांपत्य नीति के तहत जिले के प्राथमिक स्कूलों के सात प्रधानाध्यापकों ने नैनीताल जिले में तबादले के लिए आवेदन किया है, जबकि जूनियर हाईस्कूलों के पांच शिक्षकों में से चार ने नैनीताल और एक ने हरिद्वार जिले में स्थानांतरण मांगा है। प्राथमिक सहायक के 52 शिक्षकों में से 24 ने नैनीताल, 16 ने ऊधमसिंह नगर, पांच शिक्षकों ने हरिद्वार, चार ने पिथौरागढ़, दो ने चंपावत, एक ने टिहरी जिले में तबादले के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी पर अतिथि शिक्षकों की भी लगेगी परीक्षा ड्यूटी
अल्मोड़ा। सीईओ एचबी चंद ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया कि यदि शिक्षकों की कमी होने पर अतिथि शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। कहा कि शुक्रवार को शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि केंद्रों में परीक्षा ड्यूटी के लिए शिक्षकों की कमी हुई तो अतिथि शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए जिला मुख्यालय स्तर पर चार सचल दल गठित किए गए हैं। जिसमें पांच-पांच शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वहीं विकासखंड स्तर पर भी सचल दल गठित किए गए हैं। वहीं सीईओ कार्यालय में 29 फरवरी को प्रस्तावित सचल दल टीम के सदस्यों, पर्यवेक्षकों नियंत्रण कक्ष प्रभारियों और कर्मचारियों की बैठक अब एक मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed