फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   556 students given scholarships Test

556 छात्र-छात्राओं ने दिया स्कॉलरशिप टेस्ट

Sat, 28 May 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 28 May 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
556 students given scholarships Test
अमर उजाला लक्ष्य के विजेता - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। अमर उजाला और ग्राफिक ऐरा विश्वविद्यालय के सहयोग से विद्यार्थियों को कॅरियर की राह दिखाने के लिए शिखर होटल के शाही हॉल में आयोजित लक्ष्य स्कॉलरशिप टेस्ट में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ गई। पहले दिन इंटर में अध्ययनरत और इंटर की परीक्षा पास कर चुके 556 छात्र-छात्राओं ने स्कालरशिप टेस्ट में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीडीओ प्रकाश चंद्र ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से पढ़ाई की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

विज्ञापन


 मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी की और उन्हें करियर के बारे में कई टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि अमर उजाला के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम से स्थानीय बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें अपनी रुचि को ध्यान में रखकर करियर चुनना चाहिए। होटल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न स्थानों से आए सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के उत्तराखंड कोआर्डिनेटर शरणपाल सिंह, डीबीआईटी के काउंसलर अंकित कुमार, बीएफआईटी के डा.डीएस रावत, एलपीयू के डिप्टी ऑफिसर हेमंत विज, जिपर काशीपुर के डा.कपिल चौहान, ग्राफिक ऐरा के असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश चौधरी, किरीट जोशी और हेमंत सिंह पोखरिया ने विद्यार्थियों की काउंसलिंग करके उनका मार्ग दर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने अनेक सवाल पूछे जिनका विभिन्न संस्थानों से आए विषय विशेषज्ञों ने जवाब देकर बच्चों को संतुष्ट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम में इंटरमीडिएट में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उक्त लोगों के अलावा वीएमएस इंस्टीट्यूट हल्द्वानी की डॉली, अजय  कुमार आदि के अलावा विभुकृष्णा, कल्याण मनकोटी आदि मौजूद थे। इस मौके पर बताया गया कि 12वीं उत्तीर्ण और बारहवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं रविवार को भी स्कॉलरशिप टेस्ट में हिस्सा ले सकते हैं।

इसके लिए वह प्रात: 10.30 बजे शिखर सभागार में पहुंचकर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। स्कालरशिप टेस्ट में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को 10-10 हजार  की स्कॉलरशिप  दी जाएगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल फोन नंबर 8392953555  पर संपर्क कर सकते हैं।


कार्यक्रम में एचपी, हीरो, जीएलए विश्वविद्यालय,   मंगलायतन  विश्वविद्यालय, आईपीएमटी, हिमगिरि जी यूनिवर्सिटी, उत्तरांचल कालेज देहरादून, सांई इंस्टीट्यूट, यूनियन बैंक, जीएनआईओटी, यूआईटीपीई, लैंडमार्क फाउंडेशन, जेबीआईटी देहरादून और पीआईएमएस हल्द्वानी भी सहयोग कर रहे हैं। आज लकी ड्रा का आयोजन भी होगा और भाग्यशाली विजेता को टैब मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed