{"_id":"5cacd94ebdec2213ec62341b","slug":"51554831694-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में रानीखेत कालेज के प्रतिभागियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में रानीखेत कालेज के प्रतिभागियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अखिल भारतीय अंतर विवि मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में यहां पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।
यह प्रतियोगिता तीन से छह अप्रैल तक लवली प्रोफेसनल विवि जालंधर पंजाब में खेली गई। रानीखेत पीजी कॉलेज के छात्र अर्जुन ने डबल इवेंट में दो सिल्वर मेडल और टीम इवेंट में एक ब्रांज मेडल जबकि छात्रा सुषमा मेहरा ने टीम इवेंट में एक ब्रांज मेडल और एक सिल्वर मेडल जीता। यहां महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. पीके पाठक ने पदक विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह का प्रदर्शन करना होगा, अन्य छात्र छात्राओं से भी उन्होंने सीख लेने की अपील की। इस दौरान डॉ. महिराज मेहरा, डॉ. अनुपमा तिवारी, डॉ. निधि पांडे, डॉ. किरनलता पांडे, डॉ. नमिता मिश्रा, डॉ. पारुल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।