{"_id":"5c952197bdec22764d26ea79","slug":"51553277335-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी नेगी के गांव को सड़क से जोड़ा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानी नेगी के गांव को सड़क से जोड़ा जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। ककलासों पट्टी के डुमना गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसिंह नेगी का गांव आज भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। ग्रामीणों ने मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर गांव के लिए सड़क निर्माण को मंजूरी देने की मांग की है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा है कि चौनलिया से डुमना गांव तक पांच किमी को जोड़ने की मांग कई सालों से उठाई जा रही है। सड़क नहीं होने से क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन शासन की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने राजकीय इंटर कालेज चौनलिया का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रामसिंह नेगी के नाम पर रखने की भी मांग उठाई। कहा कि वर्ष 1948 में विद्यालय की स्थापना करने में उनकी अहम भूमिका रही है। ज्ञापन में प्रधान हर्ष सिंह नेगी, आशादेवी, दीवान भंडारी, प्रभाकर खुल्बे, धन सिंह, दिवान सिंह, किशोर हर्बोला, खजान सिंह, बालम सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। ब्यूरो