{"_id":"5aa95d2b4f1c1ba3238b52ce","slug":"51521048875-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा प्लेयर्स की टीम क्वाटर फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा प्लेयर्स की टीम क्वाटर फाइनल में पहुंची
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्टेडियम में अल्मोड़ा क्रिकेट कप में बुधवार को प्री-क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें अल्मोड़ा प्लेयर्स ने विक्टोरिया बी को 84 रन से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के तहत प्री क्वाटर फाइनल मैच अल्मोड़ा प्लेयर्स और विक्टोरिया बी के बीच हुआ।
पहले खेलते हुए अल्मोड़ा प्लेयर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 233 रन बनाए। जिसमें राजेंद्र राणा ने 98, विनोद चौहान ने 50 रन का योगदान दिया। जवाब में विक्टोरिया बी की टीम 149 रन बनाकर आउट हो गई। विक्टोरिया के क्षितिज पांडे ने 13 गेंद में 32 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को नहीं जिता सके। अल्मोड़ा प्लेयर्स ने 84 रन से शानदार जीत दर्ज की।
विजयी टीम के राजेंद्र राणा मैन आफ मैच रहे। अंपायर पंकज बिष्ट, मोहन भट्ट, स्कोरर बबीता चौबे थीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपन भट्ट, जिला महामंत्री रवि रौतेला के अलावा नंदन फर्त्याल, ऋतिक नयाल, हर्षवर्धन वर्मा, लोकेश तिवारी, चंदन लटवाल आदि उपस्थित थे।