{"_id":"5a54f6dd4f1c1b40198b5bdf","slug":"51515517661-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को करें दायित्व मुक्त: पिलख्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को करें दायित्व मुक्त: पिलख्वाल
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भाजपा धौलादेवी मंडल की आजीवन सहयोग निधि को लेकर गुरुड़ाबांज में हुई बैठक में मुख्य अतिथि गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता अनुशासन का ध्यान रखें। जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हो चुके हैं उन्हें तुरंत दायित्व मुक्त करें। उन्होंने कहा कि सहकारिता से लेकर ग्राम पंचायत, निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें।
उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर से शुरू हुआ यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा। कार्यकर्ता अभियान को शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक ले जाएं। आजीवन सहयोग मंडल प्रभारी चंदन सिंह मेहरा ने कहा कि सभी मंडलों का लक्ष्य साढ़े चार लाख रुपये है, प्रत्येक ग्राम पंचायत का लक्ष्य पचास हजार रुपये निर्धारित है। बूथ का लक्ष्य पांच हजार है। कार्यकर्ता इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग करें। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो लाख रुपये से अधिक की धनराशि चेक के माध्यम से आजीवन सहयोग निधि के लिए दी। पार्टी नेता सुभाष पांडेे भी विचार रखे।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट और संचालन महामंत्री भुवन तिवारी, प्रताप सिंह गैड़ा ने किया। बैठक में शंकर बिष्ट, पूनम पालीवाल, गोपाल सिंह, लक्ष्मी दत्त भट्ट, हरीश नाथ गोस्वामी, हरीश जोशी आदि उपस्थित थे।