फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   444 youths of Nainital and Dhari tehsil get fastest in the race

नैनीताल और धारी तहसील के 444 युवक दौड़ में निकले सबसे तेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
444 youths of Nainital and Dhari tehsil get fastest in the race
शारीरिक दक्षता परीक्षण में भाग लेते दौड़ में सफल युवक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में बृहस्पतिवार को नैनीताल जिले के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती के लिए हुई दौड़ में नैनीताल और धारी तहसील के के 444 युवा सफल हुए।
विज्ञापन

इस बार रानीखेत में पिथौरागढ़ एआरओ की ओर से सेना की खुली भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नैनीताल जिले के नैनीताल और धारी तहसीलों के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया गया। इसके लिए 1600 युवकों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि मैदान में 1400 युवक पहुंचे। इनमें से 444 युवक दौड़ में सफल रहे। दौड़ में सफल होने के बाद युवाओं की शारीरिक दक्षता परीक्षण के तहत चिनअप, बैलेंस, कूद और अन्य नाप जोख की गई। इससे पूर्व सेना के सोमनाथ मैदान में भर्ती के लिए सुबह से ही युवकों का पहुंचना शुरू हो गया था। आवेदन पत्रों, विद्यालयी प्रमाण पत्रों की भी जांच की गई। बाद में शिक्षा विभाग के लोगों ने भी युवकों के प्रपत्रों की बारीकी से जांच की। भर्ती अधिकारी कर्नल तोमर ने बताया कि भर्ती शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है। कोविड नियमों का भी पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

आज दौड़ेंगे रामनगर और हल्द्वानी के युवक
रानीखेत। सेना की ओपन भर्ती रैली के तहत कल पांच मार्च को नैनीताल जिले के रामनगर और हल्द्वानी तहसीलों के युवक किस्मत आजमाएंगे। छह मार्च को नैनीताल जिले के कोश्याकुटोली, बेतालघाट, कालाढुंगी और लालकुआं तहसीलों से जुड़े युवकों की भर्ती आयोजित होगी। भर्ती अधिकारी कर्नल भाष्कर तोमर ने कहा कि भर्ती को सिविल प्रशासन और कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र का भी सहयोग मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए सभी का आभार भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed