{"_id":"6033eeda8ebc3e150130cb7c","slug":"424-youth-cleared-racce-for-army-recruitment-ranikhet-news-hld415773029","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनाभर्ती : रिकॉर्ड 424 युवा दौड़ में पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनाभर्ती : रिकॉर्ड 424 युवा दौड़ में पास
विज्ञापन
भर्ती के लिए दौड़ लगाते पिथौरागढ़ तहसील के युवा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना की ओपन भर्ती रैली के तहत सोमवार को पिथौरागढ़ तहसील के युवकों की भर्ती हुई। भर्ती के लिए हुई दौड़ में 1955 युवक शामिल हुए, जिनमें से 424 ने दौड़ में सफलता पाई। 15 फरवरी से जारी सेना भर्ती में अब तक दौड़ पास करने में पिथौरागढ़ तहसील के युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
एआरओ पिथौरागढ़ की तरफ से इस बार कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में ओपन भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। तहसीलवार आयोजित इस भर्ती रैली में सोमवार को पिथौरागढ़ तहसील के युवकों की भर्ती हुई। कुल 2663 युवकों ने भर्ती के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1955 युवक दौड़ में शामिल हुए और 424 युवक दौड़ में सफल रहे। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की दिनभर शारीरिक नापजोख, गड्ढा कूद, बीम आदि गतिविधियां चलती रहीं। भर्ती अधिकारी भाष्कर तोमर ने बताया कि भर्ती युवकों के विद्यालयी प्रपत्रों की जांच के लिए इस बार शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।
24 से अल्मोड़ा जिले के युवक आजमाएंगे किस्मत
रानीखेत। मंगलवार 23 फरवरी को दौड़ नहीं होगी। 24 फरवरी से अल्मोड़ा जिले के युवकों की दौड़ शुरू होगी। 24 को अल्मोड़ा और भिकियासैंण तहसील के युवक दौड़ में हिस्सा लेंगे। युवकों के लिए रंगोली हाल, कैंट इंटर कालेज में रहने और खाने की व्यवस्था प्रशासन की तरफ की गई है। भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
300 युवाओं ने बेस अस्पताल में कराई कोरोना जांच
अल्मोड़ा। रानीखेत में चल रही सेना भर्ती रैली को लेकर सोमवार को बेस अस्पताल अल्मोड़ा में कोरोना जांच के लिए युवाओं की भीड़ रही। अस्पताल में युवाओं के कोरोना जांच के लिए अलग से व्यवस्था की गई। करीब 300 युवाओं के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए। इन युवाओं की आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय से युवाओं को जांच रिपोर्ट मिलेगी, जिसको लेकर युवा भर्ती मेले में हिस्सा ले सकेंगे। बेस अस्पताल में जांच करने वालों में रंजीश तिवारी, आशीष तिवारी, रवीना, दीपिका, प्रीति, रितीका, योगेश भोज, मयंक मेहता आदि कर्मी रहे।
भ्रामक सूचना पर जांच कराने पीएचसी पहुंचे युवाओं को बैरंग लौटना पड़ा
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोशल मीडिया पर सोमवार को भ्रामक सूचना प्रसारित हुई कि सोमेश्वर क्षेत्र के सेना में शामिल होने वाले युवाओं की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोमेश्वर में आरटीपीसीआर जांच होगी। इसके आधार पर युवा जांच कराने अस्पताल पहुंच गए लेकिन अस्पताल प्रशासन को इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ था। युवाओं को बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा। इस पर युवाओं ने नाराजगी भी जताई। अस्पताल की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दीपिका रानी ने बताया कि सोमवार दिन तक इस संबंध में कोई आदेश नहीं मिले थे। दोपहर बाद अभ्यर्थियों की कोविड स्क्रीनिंग के आदेश आ गए हैं। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की कोरोना स्क्रीनिंग जिला, बेस, महिला अस्पताल अल्मोड़ा, नागरिक अस्पताल रानीखेत के अलावा पीएचसी और सीएचसी में भी हो सकेगी। इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर आदेश जारी हो गए हैं।