{"_id":"5b12df774f1c1b9b6e8b5e0f","slug":"41527963511-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे डाक सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे डाक सेवक
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/अल्मोड़ा। जीडीएस कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों की यहां चल रही बेमियादी हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की डाक सेवा बुरी तरह चरमरा गई है। सभा में वक्ताओं ने मांग पूरी हुए बगैर पीछे न हटने का संकल्प दोहराया।
संगठन के जिलाध्यक्ष जय गिरि गोस्वामी की अध्यक्षता में आंदोलन स्थल प्रधान डाकघर के प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जीडीएस कमेटी की सिफारिशें मानने के लिए गंभीर नहीं है। कमेटी सकारात्मक सिफारिशों के बावजूद केंद्र फाइल को कैबिनेट की बैठक में लाने को कतरा रही है। वक्ताओं ने सिफारिशें शीघ्र लागू न होने पर केंद्र सरकार को अगले साल होने वाले चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन में वहां जिले के विभिन्न गांवों के डाक सेवकों में महिपाल शाही, माधवानंद जोशी, किशन बोरा, गोपाल दत्त जोशी, अंजुला गढ़िया, हरीश बिष्ट, आनंद सिंह, तारा देवी, जगदीश सिंह, विमला परिहार, बाली प्रसाद,तारा खेतवाल, राधा देवी, ममतादेवी, योगेंद्र प्रसाद, कैलाश चंद्र आदि शामिल थे। उधर अल्मोड़ा में भी ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल थमने का नाम नहीं ले रही है। नाराज डाक सेवकों ने शनिवार को भी प्रधान डाकघर के आगे धरना दिया। धरने पर देवकी मिश्रा, किशन राम के अलावा पूरन चंद्र, जगदीश चंद्र और जीवन तिवारी आदि शामिल रहे।