{"_id":"5a369ec04f1c1b156b8bcd0d","slug":"41513529024-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करें
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने एवं इधर-उधर थूकने पर उत्तराखंड सरकार ने पाबंदी लगा रखी है। इसके लिए सरकारी गजट भी प्रकाशित कर दिया गया है। जिला प्रशासन और पालिका को गजट के अनुपालन में कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ईवा आशीष ने आम जनता और व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों का कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर खुले में नहीं फेंकने और सार्वजनिक स्थानों में नहीं थूकने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश देते हुए नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
मालूम हो कि पिछले एक माह में जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थानों कूड़ा फेंकने और थूकने के मामलों में स्वयं कार्रवाई करते हुए पांच चालान कर 6700 रुपये वसूले हैं। वहीं एसडीएम ने भी आठ चालान कर 2800 रुपये और पालिका ने 61 चालान कर 9500 रुपये अर्थदंड वसूला है। जिले भर का डाटा लिया जाए तो 74 चालान कर 19 हजार रुपये अर्थदंड अब तक वसूला जा चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि पालिका द्वारा भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन और पालिका द्वारा जागरूकता अभियान आगे भी चलाया जाएगा।