फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   4.56 lakh rupees were cleared from the account in the name of downloading the app in almora

Uttarakhand Crime News: एप डाउनलोड करने के नाम पर खाते से 4.56 लाख रुपये किए साफ, पीड़ित ने तहरीर दी

Fri, 05 Sep 2025 05:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 05 Sep 2025 05:18 PM IST
सार

एसबीआई का यूनो एप डाउनलोड करते वक्त एक व्यक्ति को फोन आया उसने खुद को एसबीआई यूनो से बात करने की बात कही। इसके बाद वीडियो काॅल की और खाते से 4,56,500 रुपये उड़ा लिए। अल्मोड़ा कोतवाली में तल्ला थपलिया निवासी नंदा बल्लभ जोशी ने तहरीर दी।

विज्ञापन
4.56 lakh rupees were cleared from the account in the name of downloading the app in almora
Cyber crime

विस्तार

 

विज्ञापन

साइबर ठग अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। एसबीआई का यूनो एप डाउनलोड करते वक्त एक व्यक्ति को फोन आया उसने खुद को एसबीआई यूनो से बात करने की बात कही। इसके बाद वीडियो काॅल की और खाते से 4,56,500 रुपये उड़ा लिए। अल्मोड़ा कोतवाली में तल्ला थपलिया निवासी नंदा बल्लभ जोशी ने तहरीर दी। बताया कि वह 29 जुलाई को सुबह नौ बजे एसबीआई का यूनो एप डाउनलोड कर रहा था। एप को स्टॉल करने में बार-बार दिक्कत हो रही थी। इसके बाद उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह एसबीआई यूनो से बात कर रहा है।

एप को स्टॉल करने आ रही दिक्कत का समाधान करने के लिए ही उसने फोन किया है। इसके बाद उसकी व्हाट्सएप पर वीडियो काॅल आई और कहा कि जैसा उसने करने को कहा वह करते गए। कुछ देर बाद मैसेज आया कि उनके खाते से 4,56,500 कट गए हैं। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ।

विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत ऑनलाइन साइबर क्राइम में की। जिस खाते में उनकी ओर से रुपये गए वह खाता चंदन कुमार सेथी के नाम से है। उसके खाते में अभी 2,75,000 रुपये शेष हैं जिसे साइबर सेल और बैंक ने होल्ड करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दोस्ती, फिर गिफ्ट के नाम पर महिला ने ठगे 3.48 लाख रुपये
अल्मोड़ा जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भिकियासैंण के एक युवक को फोन पर महिला से दोस्ती करना भारी पड़ गया। महिला ने पहले उसे झांसे में लिया। इसके बाद पार्सल भेजने के नाम पर तीन लाख 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी।

सल्ट थाना क्षेत्र के भिकियासैंण सैणमानुर मंगोरा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसकी फोन पर एक महिला से जान पहचान हुई। दो दिन उसने कहा कि मेरी मम्मी-पापा की मैरिज एनिवर्सरी है। इसलिए आपको गिफ्ट भेज रही हूं। उसने एक पार्सल भेजा है।

पार्सल छुड़ाने के लिए उसने 3,48,000 रुपये बताए गए बैंक के खाते में डाल दिए। जब महिला उससे और रुपये मांगने लगी तो उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। पीड़ित ने इस संबंध में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही सल्ट थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

अल्मोड़ा कोतवाली और सल्ट थाने में साइबर ठगी के दो मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों ही मामलों की जांच की जा रही है। देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed