फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   33 years of waiting... only a two-kilometer stretch remained unpaved

Almora News: 33 साल का इंतजार... सिर्फ दो किमी का टुकड़ा और नहीं हो पाया डामरीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
33 years of waiting... only a two-kilometer stretch remained unpaved
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड को अलग राज्य बने ढाई दशक होने को हैं लेकिन विकास की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 1993 (अविभाजित उत्तर प्रदेश) में स्वीकृत नागार्जुन-डहल-जालली मोटर मार्ग 33 साल बाद भी अधूरा है। साढ़े तेरह किलोमीटर लंबे इस मार्ग के महज दो किलोमीटर हिस्से पर डामरीकरण न होने से क्षेत्र की लगभग 6,000 की आबादी आज भी सुगम यातायात के लिए तरस रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों की लंबी मांग के बाद 27 जुलाई 2007 को इस मार्ग का कटान शुरू हुआ था। समय-समय पर इसके अलग-अलग हिस्सों में डामरीकरण तो किया गया लेकिन मलस्यारी से जालली तक करीब दो किलोमीटर का हिस्सा आज भी भगवान भरोसे है। इस अधूरे काम की वजह से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ने भी इसे अपने हाथ में नहीं लिया। स्थानीय लोगों का दर्द यह भी है कि सड़क के लिए कटी भूमि का मुआवजा आज तक काश्तकारों को नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

बरसात में बदतर होते हैं हालात, 6 हजार की आबादी प्रभावित
ग्रामीणों के अनुसार बरसात में इस कच्चे मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। इससे मनैगैर, मलस्यारी, जालली, चौंनियाँ, बाबन, मयोली, गनोली, पड्यूला, चनोली, बुढोली, डहल और चौंरा बैंगड़ सहित कई गांवों के लोग प्रभावित हैं। रणजीत सिंह नेगी, मनोज रावत, बिशन सिंह रावत और महिपाल किरौला आदि ने लोनिवि से जल्द डामरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अवशेष डेढ़ से दो किमी मोटर मार्ग में डामरीकरण के लिए ₹1,17,00,000 का टेंडर हो चुका है। वर्तमान में अनुबंध गठन की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। - ललित अधिकारी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed