{"_id":"5cae350abdec22146b5ed0a9","slug":"31554920714-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टियों को ले जा रही बस खराब हुई बाद में दूसरी बस से भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टियों को ले जा रही बस खराब हुई बाद में दूसरी बस से भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के अंतिम दिन पोलिंग पार्टियों को ले जा रही बस धरानौला के समीप खराब हो गई। इस कारण तीन पोलिंग पार्टियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बस खराब होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने बाद में दूसरी बस से पोलिंग पार्टियों को गंतव्य को रवाना किया।
बुधवार को पोलिंग पार्टियों के रवानगी के अंतिम दिन तीन पोलिंग पार्टियों को लेकर जा रही बस संख्या यूके-04 सीए-0204 धारानौला के समीप अचानक खराब हो गई। इस कारण बस में सवार राजकीय इंटर कॉलेज गुरुड़ाबांज, प्राथमिक विद्यालय गरुड़, काफली की पोलिंग पार्टियों को सड़क में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बस में पोलिंग पार्टियों के करीब 18 लोग सवार थे।
पोलिंग पार्टियों ने बस खराब होने की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट मोनिका को दी। काफी देर तक भी बस की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो सकी। जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि बाद में दूसरी बस मंगवाकर पोलिंग पार्टियों को गंतव्य को भेजा गया।