{"_id":"5c07c953bdec221c8f68bd3b","slug":"31544014163-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने विधिक प्राधिकरण सचिव के एक लाख वापस दिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने विधिक प्राधिकरण सचिव के एक लाख वापस दिलाए
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पिछले दिनों जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. शेष चंद्र के बैंक खाते से जालसाजों द्वारा उड़ाई गई करीब एक लाख की धनराशि पुलिस की साइबर सेल ने वापस दिलवा दी है। साइबर सेल ने जालसाजों द्वारा धोखाधड़ी से स्थानांतरित किए गए एक लाख रुपये में से 96 हजार रुपये उनके खाते में वापस करवा दिए हैं। प्राधिकरण सचिव ने साइबर सेल और अल्मोड़ा पुलिस की तत्परता पर खुशी जताई है।
बता दें कि 27 नवंबर को जालसाजों ने दो अज्ञात नंबरों से फोन कर जिला विधिक प्राधिकरण सचिव शेष चंद्र के खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे। जिला प्राधिकरण सचिव द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद साइबर सेल प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने मामले की जांच की। तत्काल संबंधित बैंक और नोडल अधिकारी गेटवे से वार्ता कर खाते सीज करके इस राशि के ट्रांसफर की प्रक्रिया रुकवा दी थी। पुलिस ने बताया है कि 96 हजार रुपये की धनराशि खाते में वापस कराने में सफलता मिल गई है।