फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सल्ट ब्लॉक में बीएसएनएल की सेवा ठप

सल्ट ब्लॉक में बीएसएनएल की सेवा ठप

Mon, 02 Apr 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सल्ट ब्लॉक में बीएसएनएल की सेवा ठप
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से भारत संचार निगम (बीएसएनएल) की संचार सेवा ठप है। ब्रॉडबैंड, मोबाइल फोन और लैंडलाइन फोन के काम नहीं करने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही तहसील और ब्लॉक कार्यालयों में ऑनलाइन काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन


बिजली बिल के बकाये की धनराशि जमा नहीं करने पर विद्युत विभाग ने शनिवार को दूरसंचार विभाग के एक्सचेंज और टावरों का कनेक्शन काट दिए थे। इस कारण पिछले दो दिनों से सल्ट विकासखंड के आसपास के क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड, मोबाइल फोन औरलैंडलाइन फोन सेवा ठप है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ट्रेजरी, तहसील कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, डाकघर, पशु चिकित्सालय आदि कार्यालयों में ऑनलाइन काम पिछले दो दिनों से नहीं हो रहे हैं। तहसील में चरित्र प्रमाण पत्र, स्थायी, जाति, आय आदि प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। जबकि ब्लॉक कार्यालय में मनरेगा से संबंधित कार्य ठप पड़े हैं। इस कारण दूरदराज गांवों से तहसील और ब्लॉक कार्यालय आने वाले लोगों को बगैर काम हुए लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed