फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शासनादेश होने के बावजूद पीएचसी का नहीं हुआ उच्चीकरण

शासनादेश होने के बावजूद पीएचसी का नहीं हुआ उच्चीकरण

Sat, 28 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
शासनादेश होने के बावजूद पीएचसी का नहीं हुआ उच्चीकरण
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। शासन की उपेक्षा के कारण भतरौंजखान में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का उच्चीकरण नहीं हो पा रहा है। पिछली कांग्रेस सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए शासनादेश जारी किया था, लेकिन इसे वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल सकी। इस कारण आज तक न तो डाक्टरों के पद मंजूर हुए हैं और न ही भवन का निर्माण हो सका है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भतरौंजखान का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अल्मोड़ा और नैनीताल जिले की सीमा पर है। यहां नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के तमाम इलाकों से हर रोज काफी संख्या में मरीज आते हैं। यही नहीं आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के घायल भी इसी अस्पताल में पहुंचते हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने भतरौंजखान में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण करने का शासनादेश जारी किया था। इसके बाद निर्माण निगम ने 30 बिस्तर के अस्पताल भवन के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये का आगणन बनाकर भेजा था। बाद में शासन ने 10 बिस्तर का भवन बनाने के लिए नए सिरे से आगणन तैयार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन आज तक नया आगणन तैयार नहीं हुआ है। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मानकों के मुताबिक डॉक्टरों के पदों की मंजूरी भी नहीं मिली है। वर्तमान में इस अस्पताल में महिला डॉक्टर सहित दो डॉक्टरों के पद पहले से ही सृजित हैं। लोगों का कहना है कि अस्पताल का उच्चीकरण करके यहां डाक्टरों की तैनाती हो जाए। साथ ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो जाएं तो क्षेत्रवासियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed