{"_id":"59f4bf6c4f1c1b69678b7cbb","slug":"31509212012-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत ने की 11 फीसदी किराए में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत ने की 11 फीसदी किराए में बढ़ोतरी
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला पंचायत सभागार में हुई कर निर्धारण समिति की बैठक में किराएदारों से लिए जाने वाले मासिक किराए और जीएसटी पर चर्चा की गई। जिला पंचायत ने किराए में 11 फीसदी की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा जिला पंचायत के किराएदारों को 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान भी करना होगा।
जिला पंचायत के सेवा कर अधिवक्ता पंकज कनवाल ने जीएसटी के संबंध में मौजूद किराएदारों को जानकारी दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत के हित में किराए में 11 फीसदी बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा किराएदारों को जीएसटी का अलग से भुगतान करना होगा।
किराए बढ़ोतरी की अवधि निर्धारित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा ने व्यापार मंडल, किराएदारों और जिला पंचायत की कर निर्धारण समिति गठित करते हुए जल्द संयुक्त बैठक बुलाने के निर्देश भी दिए। व्यापार मंडल और किराएदारों की ओर से सेवा कर समिति में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, मनोज सनवाल, विजय भट्ट, राजेंद्र तिवारी, अधिवक्ता संजय कुमार अग्रवाल, देवेंद्र बिष्ट, लता तिवारी, रमेश बहुगुणा को शामिल किया गया। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी एलएम टम्टा ने किया।