{"_id":"59f4bf684f1c1b76678b7dc9","slug":"31509212008-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी शुरु, दो दिन में खाली हो जाएगा बैराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी शुरु, दो दिन में खाली हो जाएगा बैराज
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोसी बैराज के निकट बनने जा रहे इंटेक वैल के निर्माण के लिए बैराज को खाली करने के लिए पानी की निकासी शनिवार से शुरू हो चुकी है। पानी धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है ताकि पेयजल आपूर्ति के लिए पंप चलते रहें। अगले दो-तीन दिन के भीतर बैराज का पूरा पानी निकल जाने की संभावना है। उधर जल संस्थान पुराने पंप हाउस के निकट अस्थायी बंधा बनाने की तैयारी में जुट गया है।
बता दें कि कोसी बैराज बनने के बाद कोसी में पुराने पंप हाउस को बैराज के निकट शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए पूर्व की सरकार ने 10.86 करोड़ लागत की योजना को मंजूरी दी है। जल निगम के अधिशासी अभियंता आरबी मौर्या ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बैराज के निकट इंटेक वैल बनाकर उसके भीतर छह पंप लगाए जाने हैं। इसके लिए बैराज का पूरा पानी खाली करना जरूरी है। बैराज खाली होने के बाद इंटेक वैल का काम शुरू हो जाएगा। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि बैराज से पानी काफी धीमी गति से छोड़ा जा रहा है ताकि पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं हो।