{"_id":"665384a336a77ef6ab079ec4","slug":"294-irrigation-plan-approved-almora-news-c-232-1-alm1001-112423-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: 294 सिंचाई योजनाओं से पहुंचेगा पानी, बंजर खेत होंगे आबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: 294 सिंचाई योजनाओं से पहुंचेगा पानी, बंजर खेत होंगे आबाद
Mon, 27 May 2024 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 27 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं को मंजूरी, 12,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई होगी
अल्मोड़ा। जिले के 11 विकासखंडों में 294 सिंचाई योजनाओं को मंजूरी मिली है। इससे खेतों तक पानी पहुंचेगा और बंजर खेत फिर से आबाद होंगे। 15 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं से पांच हजार से अधिक किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
जिले में 26,000 हेक्टेयर में खेती होती है, इससे एक लाख से अधिक किसान जुड़े हैं। सिर्फ 1734 हेक्टेयर भूमि ही सिंचित है और 24,236 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए किसानों के पास बारिश के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। बीते कुछ सालों से मौसम चक्र बिगड़ा है, इससे पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था न होने से किसान खेती से मुंह मोड़ रहे हैं और आबाद खेत बंजर हो रहे हैं। किसानों की इस गंभीर समस्या को हल करने के लिए लघु सिंचाई विभाग 11 ब्लॉकों में 15.86 करोड़ रुपये से 294 सिंचाई योजनाओं को धरातल पर उतारेगा। इन योजनाओं से 12,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि की सिंचाई होगी।
टैंक, हौज और नहर के माध्यम से पहुंचेगा पानी
अल्मोड़ा। लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टैंक, हौज, नहर के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचेगा। टैंक से खेतों तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी, इससे किसान आसानी से अपने खेतों तक पानी पहुंचा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
कोट- पीएमकेएसवाई योजना के तहत 294 योजनाओं को स्वीकृति मिली है। जल्द खेतों तक पानी पहुंचेगा, इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। -जेडी सिंह, ईई, लघु सिंचाई विभाग, अल्मोड़ा।