फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   26.5 kg of cannabis recovered from two people aboard the bus

बस सवार दो लोगों से 26.5 किलोग्राम गांजा बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
26.5 kg of cannabis recovered from two people aboard the bus
भतरौंजखान पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने जीएमओयू की बस में सवार दो लोगों के पास से करीब साढ़े 26 किलो गांजा बरामद की है। दोनों को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

भतरौंजखान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भिकियासैंण चौकी तिराहे पर देघाट से रामनगर की ओर जा रही जीएमओयू बस की तलाशी ली। बस सवार मुरादाबाद के मोरा मिलक निवासी बाबू (38) पुत्र नन्हे के पास बैग और सूटकेस में 12.080 किलो और मोरा मिलक निकट डेंटल कॉलेज कॉठ रोड निवासी अजीत सिंह (48) के पास 14.760 किलोग्राम गांजा बरामद किया। दोनों को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि यूपी के शातिर तस्करों के कब्जे से 1.32 लाख की कुल 26 किलो 840 ग्राम गांजा बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पूछताछ पर दोनों ने बताया कि वह वाहन चालक हैं, सराईखेत से गांजे की तस्करी कर मुरादाबाद ले जाते हैं। जहां भातो कॉलोनी में पुड़िया बनाकर गांजा बेचते हैं। पुलिस टीम में भिकियासैंण चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सामंत, कांस्टेबल शमीम अहमद, महेंद्र कुमार, विरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed