{"_id":"5b9e9abd867a557f373db7d4","slug":"25-meritorious-children-awarded-gd-vaala-scholarship","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मेधावी बच्चे जीडी वैला स्कॉलरशिप से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मेधावी बच्चे जीडी वैला स्कॉलरशिप से सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो, । अल्मोड़ा
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
शिक्षाविद् गोपालदत्त वैला की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनायक राजकीय इंटर कालेज जमोली के संस्थापक शिक्षाविद् गोपालदत्त वैला की पुण्यतिथि पर स्मृति कार्यक्रम में विद्यालय के 25 मेधावी छात्रों को जीडी वैला स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित स्वास्थ शिविर में दो सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
रविवार को विनायक जीआईसी जमोली के प्रागंण में स्थापित विद्यालय के संस्थापक गोपालदत्त वैला की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान हुई विचार गोष्ठी में एसएसबी रानीखेत के डीआईजी एमएम कांडपाल ने कहा कि जन सहयोग से 1950 में विद्यालय स्थापना कर जो गोपालदत्त वैला ने शिक्षा की अलख दूरस्थ क्षेत्र में जगाई, वह अनुकरणीय है। उन्होंने छात्रों से कहा कि अनुशासन, देश प्रेम, बंधुत्व, समाज सेवा और नैतिकता से जीवन में उन्नति करें। इस मौके पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में दो सौ से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हल्द्वानी में वरिष्ठ सर्जन डॉ. पीसी फुलोरिया और डॉ. मोहनचंद्र सती ने परीक्षण कर निशुल्क दवा दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आरएस अधिकारी, द्वितीय कमान अधिकारी बीपीएस नेगी, डिप्टी कमांडेंट एमएस राय, हरीश चंद्र सती, ललित मोहन वैला, प्रकाश वैला, उमेश वैला, बीसी जोशी, भगवती रिखाड़ी, हंसी देवी, मनोज जोशी, भवानी देवी आदिश मौजूद थे