फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   22 passengers. 20 students. stuffed. eight-seater taxi.

Almora News: आठ सीटर टैक्सी में ठूंसी 22 सवारियां, 20 विद्यार्थी शामिल

Wed, 30 Jul 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 30 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
22 passengers. 20 students. stuffed. eight-seater taxi.
बोलेरो टैक्सी में ठूंस-ठूंस कर खतरनाक तरीके से बैठाए गए स्कूली बच्चे। पुलिस विभाग
अल्मोड़ा। स्कूली बच्चों को सुरक्षित परिवहन देने के दावे और नियम सिर्फ कागजों तक ही सीमित हैं। भतरौंजखान में आठ सीटर क्षमता वाले बोलेरो टैक्सी में 20 छात्र-छात्राओं समेत 22 यात्री ठूंस-ठूंस कर बैठाए गए थे। पुलिस ने बोलेरो को सीज कर चालक के ड्राइविंग लाइसेंस की निरस्तीकरण की संस्तुति की है।
विज्ञापन

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कोतवाल और थानाध्यक्षों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को भतरौंजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने पुलिस टीम के साथ छोटी घट्टी में एक बोलेरो टैक्सी को रोका। पुलिस ने चेकिंग की तो आठ सवारियों की क्षमता वाली टैक्सी वाहन में 22 यात्री सवार थे। इनमें बीस स्कूली बच्चों को खतरनाक तरीके से बैठाया था। पुलिस ने वाहन को सीज कर बच्चों को अन्य वाहनों से गंतव्य के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोट
-यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरचूला में हुए भीषण हादसे से भी नहीं लिया सबक
अल्मोड़ा। जिले के मरचूला में हुई भीषण बस दुर्घटना के बाद भी चालक सबक नहीं ले रहे हैं। ओवरलोडिंग बस के कारण इस हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई थी। कोई भी न तो अपनी जिम्मेदारी समझ रहा है न ही जवाबदेही। चालक चालाकी दिखा रहे हैं और यात्रियों को वाहनों में ठूंस रहे हैं। सरकारी तंत्र किसी न किसी मजबूरी का हवाला देकर हाथ खड़े करने जैसी स्थिति में नजर आता है। सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग से यात्रियों की जान खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed