फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दशहरा महोत्सव के दिया जाएगा भव्य रूप

दशहरा महोत्सव के दिया जाएगा भव्य रूप

Sun, 30 Sep 2018 11:14 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
दशहरा महोत्सव के दिया जाएगा भव्य रूप

विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहर में दशहरा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पालिका सभागार में हुई दशहरा महोत्सव समिति की बैठक में महोत्सव को भव्य बनाने पर चर्चा हुई। दशहरा महोत्सव के लिए सचिन टम्टा को मुख्य संयोजक चुना गया। तय हुआ कि पिछले साल सर्वश्रेष्ठ रहे पुतलों की कमेटियों को आगामी सात अक्तूबर को कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की ने बताया कि पिछले साल प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे पुतलों के अलावा चार पुतला कमेटियों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। पहले तीन स्थानों पर रहे पुतलों की कमेटियों को क्रमश: 51 हजार, 35 हजार, 21 हजार के पुरस्कार के अलावा चार पुतला समितियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच-पांच हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। सात अक्तूबर को ही कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ पुतला कमेटियों की घोषणा होगी।
विज्ञापन

इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव को भव्य रूप देकर पुतला कमेटियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की और संचालन वैभव कांडपाल ने किया। बैठक में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, संरक्षक दीप लाल साह, ललित लटवाल, अशोक पांडे, किशन लाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, विनीत बिष्ट, जगदीश वर्मा, जगमोहन बिष्ट, दर्शन रावत, धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, सुशील साह आदि मौजूद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed