फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   स्वच्छता अभियान के तहत की नदी और पार्कों की सफाई

स्वच्छता अभियान के तहत की नदी और पार्कों की सफाई

Sun, 16 Sep 2018 11:35 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान के तहत की नदी और पार्कों की सफाई

विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर सफाई की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क, उसके आसपास के क्षेत्र, डॉ. भीम राव आंबेडकर की मूर्ति, स्व. हरि प्रसाद टम्टा की मूर्ति की सफाई की।

इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक वार्ड के ग्राम सभाओं में स्वच्छता अभियान चलाए जाने का संदेश दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, कृष्ण बहादुर, ललित मेहता, तुषारकांत साह, आशुतोष भट्ट, नवीन बिष्ट, सुनील जोशी, आनंद डंगवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय की ओर से बडसीमी गांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांव में स्थित पानी की टंकी, प्राथमिक स्कूल, मंदिर और भवनों को जोड़ने वाले मार्गों की सफाई की गई। सहायक अधिकारी भगवत सिंह, सूबेदार नवीन जोशी, अंजू देवी, चंपा देवी, पूरन लोहनी, पूरन मेहता, महिपाल बिष्ट, मदन सिंह, जगत सिंह, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
राज्य मंत्री रेखा के नेतृत्व में भाजपाईयों ने सफाई की
सोमेश्वर। स्वच्छता भारत अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं कोसी नदी की सफाई की गई। रास्तों के आसपास उगी झाड़ियों की सफाई की। महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि स्वच्छता भारत अभियान के तहत सभी लोगों को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लेना होगा। श्रीमती आर्या के नेतृत्व में चले सफाई अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीप जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, उमेश मेहरा, मोहन दोसाद, दलीप रौतेला, दिवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed