{"_id":"5807b6864f1c1b434b703949","slug":"21-in-the-city-ask-begging-rally-removal-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 को नगर में ‘भीख मांगो रैली’ निकालने की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 को नगर में ‘भीख मांगो रैली’ निकालने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मो़ड़ा
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मुख्य सेविका के पद पर आंगनबाड़ी कर्मचारी की पदोन्नति करने समेत अनिश्चितकालीन हड़ताल में गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाें का धरना बुधवार को 28वें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि करवाचौथ होने के कारण आज के दिन महिलाओं का सम्मान होता है, लेकिन सरकार ने उन्हें आज के दिन भी मायूस किया है। उन्होंने 21 अक्तूबर को नगर में भीख मांगों रैली निकालने और 22 अक्तूबर तक मांग पूरी नहीं होने पर दिल्ली कूच करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
गांधी पार्क में धरने के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार को महिलाओं के सम्मान से कुछ लेना-देना नहीं है। मांगों को लेकर वह लोग लंबे समय से आंदोलित हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी नहीं सुन रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती वह अपने केंद्रों में वापस नहीं जाएंगे। धरने पर तारा आर्या, अनीता बिष्ट, मीना साह, पुष्पा जोशी, हेमा मेहरा, शांति चौहान, सरोज जोशी, तारा देवी, दीपा शुक्ला, गीता आर्या, गीता बिष्ट आदि बैठीं।
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर पोषाहार वितरण बंद कर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। धरनास्थल बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय बागेश्वर के प्रांगण में धरना प्रदर्शन करने वालों में लीला आर्या, रीना गुरुरानी, जानकी आर्या, मोहनी देवी, मरियम डेविड, किरन साह, रीता साह, मोहनी पर्वतीय शीला, विमला देवी मुन्नी आर्या, शोभा साह, नीमा गोस्वामी, बसंती देवी, अनीता शामिल थीं। उधर कपकोट में धरना देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कमला दानू, जिला कोषाध्यक्ष हंशी ऐठानी, द्रोपदी मिश्रा, मंजू गढ़िया, मालती गढ़िया, मालती फर्स्वाण, रेखा, मालती और प्रेमा आदि शामिल थीं। विधायक ललित फर्स्वाण ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलित कार्यकत्रियों से वार्ता की। उन्होंने मामले को मुख्यमंत्री के सम्मुख रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
19 बीजीएस 01पी: बागेश्वर में धरने में बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्री।