फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जिले के सभी विकासखंडों में दस को मतदाता जागरुकता रैली निकलेगी

जिले के सभी विकासखंडों में दस को मतदाता जागरुकता रैली निकलेगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिले के सभी विकासखंडों में दस को मतदाता जागरुकता रैली निकलेगी
अल्मोड़ा। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। जिले के सभी विकासखंडों में दस अप्रैल को मतदाता जागरूकता रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन


सहायक नोडल अधिकारी (स्वीप) विनोद कुमार राठौर ने बताया कि दस अप्रैल को जीजीआईसी अल्मोड़ा में जिला स्तरीय चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता होगी। जिसमें ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी भाग लेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में गठित ईएलसी के सदस्य और नोडल अधिकारी ईएलसी ने घर-घर जाकर अभिभावकों से मतदान शपथ पत्र भरवाए। दस अप्रैल को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में भविष्य के मतदाताओं और नए मतदाताओं के लिए ईएलसी कॉनक्लेव आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, नोडल अधिकारी (स्वीप) मनुज गोयल, जिला समन्वयक (स्वीप) जगमोहन सोनी और क्षेत्र के प्रधानाचार्यों के हस्ताक्षर से छात्र-छात्राओं के माध्यम से सभी मतदाताओं को 11 अप्रैल को मतदान करने के लिए अपील पत्र भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed