{"_id":"5afb16994f1c1b165e8b4add","slug":"201526404761-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा तथा बागेश्वर में एक लाख लोग योग सीखेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा तथा बागेश्वर में एक लाख लोग योग सीखेंगे
Updated Tue, 15 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। केंद्रीय योग, प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद भारत सरकार और कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की ओर से 21 मई से 21 जून तक उत्तराखंड में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। 21 मई को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के लोअर कैंपस स्थित सिमकनी मैदान में योग शिविर आयोजित कर लोगों को योग सिखाया जाएगा।
एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के योग विभाग में हुई बैठक में शिविरों की तैयारियों पर चर्चा की गई। योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि 21 मई को सिमकनी मैदान में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षु और जनता को योग सिखाया जाएगा। योग विभाग द्वारा इस साल अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में 50-50 हजार नए लोगों को योग सिखाने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 21 मई से 21 जून तक मोहल्लों, कस्बों और गांवों में योग शिविर लगाए जाएंगे। 21 जून को वृहद स्तर पर योग महोत्सवों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर योग शिविरों के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं। बैठक में लल्लन सिंह समेत योग प्रशिक्षु मौजूद थे। ब्यूरो