{"_id":"5aa95d2e4f1c1b8e778b577b","slug":"201521048878-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों में पानी के बिलों का एक करोड़ से अधिक बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों में पानी के बिलों का एक करोड़ से अधिक बकाया
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सरकारी विभागों पर पानी के बिलों का एक करोड़ से अधिक का बकाया है। सबसे अधिक स्वास्थ्य विभाग पर पानी के बिल का 43 लाख रुपये और शिक्षा विभाग पर 14 लाख का बकाया है। जल संस्थान ने इन सभी विभागों को नोटिस जारी कर दिए हैं और बकाए का भुगतान नहीं होने पर 20 मार्च के बाद कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती ने बताया कि पानी के बिलों की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया गया है और इस साल जल संस्थान अल्मोड़ा का करीब 6.13 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। अब तक 4.14 करोड़ रुपये की वसूली की जा सकी है और मार्च तक बाकी करीब दो करोड़ रुपये वसूले जाने हैं।
उन्होंने बताया कि पानी के बिलों का सरकारी विभागों पर सबसे अधिक बकाया है। इसमें सबसे अधिक स्वास्थ्य विभाग पर करीब 43.26 लाख से वसूले जाने हैं। इसमें सीएमओ ऑफिस के अलावा जिला, महिला और बेस अस्पताल सहित कई अन्य अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शिक्षा विभाग पर 14.13 लाख, विद्युत विभाग पर 5.97 लाख, लोनिवि पर 8.20 लाख, नगरपालिका परिषद पर 10.94 लाख, जिला पंचायत पर 1.61 लाख, वन विभाग पर 9.53 लाख, आकाशवाणी 3.88 लाख, राजस्व विभाग 3.06 लाख और पुलिस पर 1.28 लाख रुपये बकाया है। इसके अलावा कई अन्य विभागों ने भी भुगतान करना है। एसई ने बताया कि इन सभी को नोटिस दे दिए गए हैं और 20 मार्च तक भुगतान नहीं होने पर इनके कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।