{"_id":"59f7642e4f1c1bca678b82bc","slug":"201509385262-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुतों ने युवक को लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुतों ने युवक को लहूलुहान किया
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर में लावारिस कुत्तों का आतंक इतना अधिक बढ़ गया है कि अब यह लोगों पर भी हमला करने लगे हैं। सोमवार की सुबह रघुनाथ मंदिर के पास कुत्तों ने एक युवक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल युवक को उसके साथी जिला अस्पताल ले गए और प्राथमिक उपचार कराया।
खटीमा (ऊधमसिंह नगर) निवासी रोहित बिष्ट (18) पुत्र चंचल सिंह बिष्ट अपने दो साथियों के साथ सोमवार को अल्मोड़ा स्थित बीआरओ कार्यालय कर्मी भर्ती से संबंधित दस्तावेज जमा करने आया था। सुबह करीब दस बजे के आसपास कुत्तों का झुंड रोहित बिष्ट और उसके साथियों पर झपट पड़ा। कुत्तों ने रोहित बिष्ट को काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल रोहित को उसके साथी जिला अस्पताल ले गए और उसका प्राथमिक उपचार कराया।
जिला अस्पताल के डा. सौरभ जोशी ने बताया कि युवक के जांघ में कुत्तों के काटने के निशान बने हैं। इधर नगर के ढूंगाधारा, पोखरखाली, धारानौला, चीनाखान सिकुड़ा, रानीधारा, खत्याड़ी, सुनारीनौला, नंदादेवी, दुगालखोला, खगमरा, नियाजगंज समेत कई मोहल्लों में कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कई बार कुत्ते छोटे स्कूली बच्चों पर भी हमला कर चुके हैं। स्थानीय लोगों ने पालिका और जिला प्रशासन से कुत्तों के बढ़ते आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।