फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कर्मचारियों को उपस्थिति पंजिका से मतलब नहीं

कर्मचारियों को उपस्थिति पंजिका से मतलब नहीं

Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को उपस्थिति पंजिका से मतलब नहीं
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने ब्लॉक कार्यालय स्याल्दे का औचक निरीक्षण किया जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कई कर्मचारियों ने उपस्थिति पंजिका में उपस्थिति और अनुपस्थिति के बजाय कालम खाली छोड़ रखे थे। विधायक ने इस बारे में मुख्य विकास अधिकारी से वार्ता करके कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ब्लॉक कार्यालय से कर्मचारियों के लगातार गायब रहने की शिकायत मिल रही थी। इस पर शुक्रवार को प्रात: 10.15 बजे विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ब्लॉक कार्यालय स्याल्दे पहुंच गए। वहां कर्मचारियों की कमी देखकर उन्होंने उपस्थिति पंजिका देखी। उपस्थिति पंजिका देखकर विधायक हैरान रह गए। पंजिका में सहायक विकास अधिकारी, मुख्य सहायक, कनिष्ठ सहायक, अवर अभियंता सहित दो एडीओ ने बीते कई दिनों से अनुपस्थिति अथवा अवकाश के बजाय कॉलम खाली छोड़ा था। इन कर्मचारियों ने अवकाश का प्रार्थनापत्र भी नहीं भेजा था। उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल मुख्य विकास अधिकारी से फोन पर वार्ता की। मुख्य विकास अधिकारी ने इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने सरकारी अस्पताल स्याल्दे का भी निरीक्षण किया और अस्पताल में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। इस दौरान आशाओं ने राजकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर अध्यक्ष धना कत्यूरा के नेतृत्व में विधायक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed