{"_id":"5968f7fe4f1c1b1c678b4677","slug":"201500051454-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण जिम्मेदारी के साथ काम करें अधिकारी: गणनायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण जिम्मेदारी के साथ काम करें अधिकारी: गणनायक
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राज्य आपदा प्राधिकरण विशेषज्ञ बीपी गणनायक ने अधिकारियों को इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत देते हुए बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन द्वारा सभी जिलों के आपदा प्रबंधन विभाग को सक्रिय करते हुए संसाधनों से लैस किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण स्तर तक सभी कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों को सिस्टम से जोड़कर जागरूक करने को कहा।
जिला कार्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण स्तर तक लोगों को जागरूक करना जरूरी है। जिले में जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर इस सिस्टम में कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आईआरएस सिस्टम से जुड़े विभागों और अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताया।
एसएसपी पी रेणुका देवी ने पुलिस विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वाहन पूरी तत्परता के साथ करने का आश्वासन दिया। जबकि आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने आपदा राहत के लिए विभाग द्वारा की गई तैयारियों के बारे में बताया। इस मौके पर एसडीएम विवेक राय, अवधेश कुमार, डीडीओ मो. असलम, आबकारी अधिकारी विवेक सोनकिया आदि थे।