{"_id":"5888df724f1c1ba333cf5d3c","slug":"2-27-lakh-cash-seized-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस ने 2.27 लाख की नगदी बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 2.27 लाख की नगदी बरामद की
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पकड़ी गई धनराशि की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर से भैसड़गांव की तरफ जा रहे एक टैंपो ट्रैवलर वाहन से चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लाख 27 हजार 70 रुपए की नगदी बरामद की। पुलिस ने नगदी को सीज कर दिया है। यह नगदी एक दवा व्यवसायी की बताई जा रही है।
विज्ञापन
वाहन संख्या यूके 04-सीए 8459 सोमेश्वर से भैसड़गांव की ओर जा रहा था।
गांव के पुल के पास पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से दो लाख 27 हजार 70 रुपए की नगदी बरामद की। वाहन में चालक अमित साह पुत्र भुवन साह मेन मार्केट भवाली और उसके साथी प्रकाश चंद्र आर्या पुत्र गंगा राम आर्या ग्राम भूमियाधार पोस्ट भवाली, थाना भवाली (नैनीताल) थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि वाहन मोहन चंद्र जोशी निवासी भवाली का है। दोनों लोगों ने पुलिस को बताया कि मोहन जोशी दवा के थोक और फुटकर विक्रेता है। दोनों लोगों ने बताया कि यह धनराशि दवा बेचकर प्राप्त की गई है। पुलिस ने वाहन चालक अमित साह, प्रकाश चंद्र आर्या को निजी मुचकले पर छोड़ दिया है। इधर थानाध्यक्ष विजेंद्र साह ने बताया कि वाहन से मिली नगदी को सीज कर दिया है। इसकी रिपोर्ट मुख्य कोषाधिकारी को दे दी है।
विज्ञापन