फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सरकार के खिलाफ जमकर बरसे आल्पस कर्मचारी

सरकार के खिलाफ जमकर बरसे आल्पस कर्मचारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ जमकर बरसे आल्पस कर्मचारी
अल्मोड़ा। फैक्ट्री का संचालन, ईपीएफ और पुराने वेतन का भुगतान तीन सूत्री मांगों को लेकर आल्पस फैक्ट्री का आमरण अनशन मंगलवार को 11वें दिन पहुंच गया।
विज्ञापन


गांधी पार्क में हुई सभा में कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन द्वारा उनके हित में कोई निर्णय नहीं लिए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कर्मचारियों ने जल्द ही परिवार के साथ स्थानीय विधायक, सांसद के आवास और कैंप कार्यालयों का घेराव करने की भी चेतावनी दी।


वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी भूखे मर रहे हैं और प्रशासन और सरकार को कोई मतलब नहीं है। उन्होंने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया।

अनशन पर देवकी नंदन पांडे और हेमचंद्र गुरुरानी के अलावा धरने पर सुमन जोशी, चंपा साह, हेमा बिष्ट, गंगा, कला देवी, नसरीम बेगम, शीला साह, दीपा पांडे, हीरा पवार, गीता बिष्ट, माया पुनेठा, कविता जोशी, नेहा जोशी, गिरीश तिवारी, प्रमोद साह, घनश्याम जोशी, विनोद पाटनी, नवीन बुधोड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed