फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   लचर व्यवस्था रहेगी तो गर्मियों में बढ़ जाएगी परेशानी

लचर व्यवस्था रहेगी तो गर्मियों में बढ़ जाएगी परेशानी

Sat, 03 Mar 2018 09:40 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
लचर व्यवस्था रहेगी तो गर्मियों में बढ़ जाएगी परेशानी
अल्मोड़ा। गर्मी शुरू होने लगी है डेढ़ माह हो गए विभिन्न विकासखंडों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए लगाए गए कई हैंडपंप अभी भी खराब हैं। विभाग का कहना है कि दूसरे जिले से तकनीशियनों को बुलाया गया है। यही हाल रहा तो ग्रामीण इलाकों में लोग पेयजल किल्लत से परेशान रहेंगे।
विज्ञापन

गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। इन दिनों दिन में तेज धूप खिल रही है। गर्मी लगातार बनी रही तो ग्रामीण इलाकों मेें जल स्रोतों के सूखने का भी अंदेशा बढ़ जाता है। यही हाल नौलों और धारों का भी है। पानी की किल्लत से लोगों को बचाने के लिए सरकार के निर्देश पर विभाग ने विभिन्न विकासखंडों में जनसंख्या के आधार पर हैंडपंप लगाए थे। कुछ समय तक पंपों ने सही काम किया, लेकिन अधिकतर हैंडपंप या तो खराब हो गए हैं या फिर उनमें से पानी नहीं आ रहा है। भैंसियाछाना, हवालबाग, धौलादेवी, लमगड़ा, ताकुला आदि ब्लॉकों में पिछले डेढ़ माह से 13 हैंडपंप खराब थे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद विभाग ने आंगणन बनाने के बाद तकनीशियनों को बुलाकर पांच हैंडपंप कुछ दिन पहले ही ठीक कराए हैं। लेकिन अभी भी आठ हैंडपंप खराब हैं। जबकि कुमाऊं मंडल आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने 15 दिन पहले अल्मोड़ा दौरे में जल संस्थान को गर्मियों में पेयजल की उचित व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही खराब हैंडपंपों को जल्द ठीक करा लेने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके काम काफी ढिलाई से चल रहा है। अभी भी जागेश्वर, लमगड़ा, भनौली, जैंती, सोमेश्वर आदि ब्लॉकों में आठ हैंडपंप खराब पड़े हैं। इधर जल संस्थान के अवर अभियंता संतोष दुर्गापाल का कहना है कि विभाग ने टनकपुर से तकनीशियनों को बुलाकर हैंडपंप ठीक कराने का काम शुरू कर दिया है। कुछ दिनों में खराब सभी हैंडपंप दुरुस्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed