फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दशमोतर छात्रवृति को जिले से 32100 ऑनलाइन आवेदन

दशमोतर छात्रवृति को जिले से 32100 ऑनलाइन आवेदन

Sat, 17 Feb 2018 09:40 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
दशमोतर छात्रवृति को जिले से 32100 ऑनलाइन आवेदन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले से दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं के 32100 ऑनलाइन आवेदन जमा हुए। आवेदन करने में अल्मोड़ा जिला प्रदेश में पहले नबंर है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि विषम भौगोलिक परिस्थिति और अल्प संसाधनों के बाद भी जिला ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इसके लिए उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापको, परीक्षा प्रभारी, मिनिस्टीरियल कर्मियों और स्टाफ का आभार जताया है। उन्होंने खेल महाकुंभ के तहत 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जिले के 11 छात्र-छात्राओं द्वारा अव्वल स्थान पाकर स्कूटी पुरस्कार प्राप्त करने पर प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन

इधर एजूकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा और मंत्री महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा देय छात्रवृत्ति के लिए इस वर्ष से केंद्र सरकार ने पोर्टल में आवेदन करने की नई व्यवस्था लागू की थी। जिसमें अल्मोड़ा जिले से सबसे अधिक आवेदन जमा हुए हैं। उन्होंने इसके लिए जिला स्तरीय अधिकारियों का आभार जताया और कहा है कि प्रदेश में सबसे अधिक इस योजना का लाभ जिले के छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed