{"_id":"5a01e5d54f1c1bd1538bb72e","slug":"191510073813-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों का दल जांच के लिए नरसिंहबाड़ी पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों का दल जांच के लिए नरसिंहबाड़ी पहुंचा
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नरसिंहबाड़ी टैंक से राजपुरा समेत अन्य क्षेत्रों को पेयजल लाइन बिछाने के मामले में नरसिंहबाड़ी के लोगों के विरोध के बाद अधिकारियों का दल जांच के लिए पहुंचा। अधिकारियों ने नरसिंहबाड़ी के लोगों को भरोसा दिलाया की उनके क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में कोई कमी नहीं आएगी।
मालूम हो कि राजपुर, भ्यारखोला, नियाजगंज, ओढखोला आदि क्षेत्रों में पेयजल समस्या रहती है। इन इलाकों के लिए नरसिंहबाड़ी स्थित टैंक से नई पेयजल योजना प्रस्तावित की गई है। इसका नरसिंहबाड़ी और आसपास के इलाके के लोग विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में नरसिंहबाड़ी के लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भी दिया था।
मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों की जांच कमेटी गठित की है। जिसमें जल निगम के अधीक्षण अभियंता वीके पंत, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता केएस खाती शामिल हैं। इन अधिकारियों के साथ मंगलवार एसडीएम विवेक राय भी नरसिंहबाड़ी जांच के लिए पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही नरसिंहबाड़ी और राजपुर क्षेत्र से भी लोग मौके पर आ गए।
विज्ञापन
नरसिंहबाड़ी के लोगों ने अधिकारियों के सम्मुख नरसिंहबाड़ी टैंक से नई पाइप लाइन बनाने का विरोध किया। अधिकारियों ने नरसिंहबाड़ी के लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें पूर्व की तरह ही पेयजल की आपूर्ति होगी। नई लाइन बिछने के उनकी पेयजल आपूर्ति में कोई कटौती नहीं होगी। पातालदेवी टैंक से नरसिंहबाड़ी टैंक के लिए अतिरिक्त पानी की सप्लाई की जाएगी। एसडीएम विवेक राय ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। इस मौके पर जल संस्थान के सहायक अभियंता मकुेश कुमार, अवर अभियंता बीएस महरा, एमएस बिष्ट आदि भी मौजूद थे।