{"_id":"5c51e5bcbdec22739f756d4d","slug":"181548871100-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्स ए साइट फुटबाल टूर्नामेंट एएफसी खत्याड़ी ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्स ए साइट फुटबाल टूर्नामेंट एएफसी खत्याड़ी ने जीता
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्व. मोहन लाल वर्मा मेमोरियल सिक्स-ए-साइट फुटबॉल टूर्नामेंट एएफसी खत्याड़ी की टीम ने जीत लिया। एनटीडी फुटबाल क्लब द्वारा आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जेएमएफसी एनटीडी और एएफसी खत्याड़ी के बीच खेला गया। जिसमें एएफसी की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज की। एएफसी की ओर से भूपेंद्र मेहरा ने दो गोल, मोंटी और मनीष कनवाल ने एक-एक गोल किया। जबकि जेएफएफसी एनटीडी की ओर से सुमित नेगी ने दो और मोनू वर्मा ने एक गोल किया।
एएफसी खत्याड़ी की टीम ने लगातार दूसरी बार इस ट्राफी पर कब्जा किया है। मैन ऑफ द टूर्नामेंट सुमित नेगी, बेस्ट गोलकीपर अनिल पारकी, गोल्डन बूट मनीष कनवाल, बेस्ट डिफेंडर अंकित और उभरते खिलाड़ी का पुरस्कार रिंकी को दिया गया।
मैच रेफरी राजू बिष्ट और असिस्टेंट रेफरी राज तिवारी और नितिन चौहान थे। समापन मौके पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने विजेता उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान मैच में नरेश वर्मा, रोहित वर्मा, टीके वर्मा, कैलाश पांडे, कैलाश गुरुरानी, धीरेंद्र मर्तोलिया, मुकेश नेगी, सौरभ वर्मा, भुवन तिवारी, अकरम खान, शैलेंद्र साह, शेर अली, पंकज वर्मा, भुवन बिष्ट आदि मौजूद थे।