{"_id":"5bfc2735bdec224169396f71","slug":"181543251765-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवाईसी नहीं देने पर पांच हजार गैस कनेक्शन चल रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवाईसी नहीं देने पर पांच हजार गैस कनेक्शन चल रहे बंद
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। केवाईसी जमा नहीं करने से बंद हुए रसोई गैस कनेक्शनों के उपभोक्ताओं को सरकार ने एक और मौका दिया है। ऐसे कनेक्शनधारियों को सरकार ने 30 नवंबर तक केवाईसी जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी यदि इन उपभोक्ताओं ने केवाईसी जमा नहीं किया तो उन्हें रसोई गैस कनेक्शन खुलवाने के लिए देहरादून जाना पड़ेगा। केवाईसी के अभाव में नगर की दोनों गैस एजेंसियों में करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के रसोई गैस कनेक्शन बंद हैं।
सरकार ने नवंबर 2014 से डीपीटीएल योजना लागू की। इसके तहत रसोई गैस कनेक्शन धारी उपभोक्ता को केवाईसी गैस कार्यालय में जमा करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बाद केवाईसी जमा नहीं करने पर अल्मोड़ा गैस एजेंसी के अंतर्गत करीब चार हजार और धारानौला गैस एजेंसी के अंतर्गत एक हजार रसोई गैस कनेक्शन बंद पड़े हैं।
इन उपभोक्ताओं ने अब तक गैस एजेंसी कार्यालय को आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या उपलब्ध नहीं कराई है।
केंद्र सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को एक और मौका दिया है। जिसके तहत केवाईसी जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की है। अल्मोड़ा गैस एजेंसी के प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि केवाईसी जमा नहीं करने के चलते जिन उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन बंद हैं। वह 30 नवंबर तक गैस कार्यालय में केवाईसी जमा कर अपना रसोई गैस कनेक्शन खुलवा सकते हैं।