{"_id":"5bb110f7867a554f1432116b","slug":"181538330871-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी मैदान की दीवार का निर्माण रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी मैदान की दीवार का निर्माण रोकने की मांग
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। तल्ला जोशीखोला के लोगों ने राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के मैदान की दीवार के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2010 में भी इस मैदान की दीवार का निर्माण किया गया था। दीवार टूट गई थी और भू-धंसाव से मैदान के नीचे के कई आवासीय भवनों को क्षति पहुंची थी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि वर्तमान में पुन: मैदान के नीचे दीवार निर्माण के लिए खुदाई की जा रही है। जिससे नीचे स्थित मकानों को पुन: खतरा हो सकता है। उन्होंने खुदाई और निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने के अलावा आपदा विभाग से क्षेत्र का निरीक्षण करवाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि भविष्य में भवनों को नुकसान पहुंचा तो उसका उत्तरदायित्व प्रशासन का होगा। ज्ञापन देने वालों में मंजुल बगडवाल, ललित मोहन जोशी, मीना जोशी, भगीरथ पांडे, हिमांशु पांडे, दीपक बगड़वाल, हेमा कांडपाल, बीसी जोशी, शशि मोहन जोशी, एमएम जोशी, बीसी जोशी, नीरज कुमार पंत, मनीष जोशी आदि शामिल थे। ब्यूरो