{"_id":"5b6c89e04f1c1b61508b7fe1","slug":"181533839840-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला ध्वस्त होने से एक मवेशी मरा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला ध्वस्त होने से एक मवेशी मरा, तीन घायल
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायम उडलीखान के कुरमाण मे एक गोशाला के ध्वस्त होने से एक बैल मर गया जबकि तीन मवेशी घायल हो गए। प्रभावित परिवार बहुत गरीब बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत उडलीखान के तोक कुरमाण में बारिश के चलते बुधवार की रात हीरालाल वर्मा की गोशाला ध्वस्त हो गई। गोशाले के अंदर चार मवेशी बंधे थे जिनमें से एक बैल दबकर मर गया जबकि तीन अन्य मवेशी घायल हो गए,जिनका उपचार किया जा रहा है। राजस्व उप निरीक्षक संतोष अधिकारी ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। इधर ग्राम प्रधान जीवन सिंह ने बताया कि यह परिवार गरीब है। उन्होंने उचित मुआवजे की मांग की है।