{"_id":"5b16f1ea4f1c1bfa6e8b65b0","slug":"181528230378-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। जन संघर्ष समिति इकूखेत के शिष्टमंडल ने बैंक शाखा खोलने, सड़क निर्माण और अस्पताल में डॉक्टर की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। समिति ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
एसडीएम गौरव चटवाल को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि स्याल्दे ब्लॉक के दूरस्थ इकूखेत बाजार में लंबे समय से बैंक शाखा की मांग पूरी नहीं होने से ग्रामीणों को बैंक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। एलोपैथिक अस्पताल चनौली में वर्षों से डॉक्टर नहीं है। उन्होंने कहा है कि मगरूखाल-कालिंका मोटर मार्ग का निर्माण चार वर्ष बाद भी शुरू नहीं हुआ है। इस बारे में कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई गई लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार, रामसिंह, जगत सिंह आनंद राम आदि शामिल थे।