फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सड़क न बनने से गुस्सा, जुलूस निकाल तहसील घेरी

सड़क न बनने से गुस्सा, जुलूस निकाल तहसील घेरी

Tue, 15 May 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
सड़क न बनने से गुस्सा, जुलूस निकाल तहसील घेरी
चौखुटिया में सड़क की मांग - फोटो : अमर उजाला
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद लंबे समय बाद भी टिम्टा सड़क का निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने जुलूस के साथ तहसील का घेराव किया। प्रदर्शन में सड़क न होने से परेशान लालूरी, टिम्टा और कनोली के ग्रामीणों सहित निकटवर्ती गांवों के लोग भी शामिल थे। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर सड़क निर्माण में बेवजह का अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आजादी के बाद के साठ साल गुजर गए परंतु लालूरी, टिम्टा और कनोली के लोगों की सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसी से आहत संबंधित गांवों के लोगों की अगुवाई में निकटवर्ती कई गांवों के लोगों ने पहले भगोती और बाद में चौखुटिया में प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और बाद में तहसील कार्यालय का घेराव करते हुए धरना दिया।
विज्ञापन

पूर्व में सूचना देने के बावजूद तहसील में ज्ञापन लेने के लिए किसी सक्षम अधिकारी के मौजूद न होने पर लोग भड़क गए। बाद में राजस्व निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। सभा में लालूरी से आए कुमाऊं सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष खीमानंद कांडपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत भगोती से बनने वाली सोलह किलोमीटर भगोती-लालूरी-कनोली-टिम्टा सड़क निर्माण में संबंधित अधिकारियों द्वारा जबरन रोड़ा डाला गया है जिसे जनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद सड़क का निर्माण शुरू न होने से लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जल्द निर्माण शुरू नहीं हुआ तो शासन, प्रशासन के साथ ही विधायक और सांसद आदि को भी इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। जुलूस, प्रदर्शन में प्रधान गीता शर्मा, हरीराम, अध्यक्ष खीमानंद कांडपाल, कमला नेगी, किरन शर्मा, बिपिन शर्मा, रामदत्त पालीवाल, पुष्पा नेगी, कुंदन सिंह, मोहन पांडे, गंगादेवी, नंदी, राधा, रेबुली, हंसी, बसंती, नंदी, दुर्गासिंह, दिनेश नेगी, रमेश पांडे, हेमंत नेगी, मिनाक्षी जोशी, धर्मा देवी, कला, पुष्पा, सरस्वती, लीला आदि तमाम ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज धूप में पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे प्रदर्शनकारी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीण तेज धूप के बीच टिम्टा, लालूरी से पांच किलोमीटर पैदल भगोती पहुंचे। वहां से चौखुटिया की सात किलोमीटर की दूरी वाहनों से तय करने के बाद ग्रामीणों ने जुलूस निकाला। जुलूस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए संबंधित गांवों के बाहर शहरों में रहने वाले प्रवासी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed