{"_id":"5afb17624f1c1bd1408b57f0","slug":"181526404962-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप
Updated Tue, 15 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी महिला शाखा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषी व्यक्ति की शीघ्र गिरफ्तारी करने और पीड़ित युवती को प्रताड़ित और हतोत्साहित करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
उपपा महिला शाखा की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले साल चार सितंबर को एक युवती द्वारा हल्द्वानी और अल्मोड़ा में एक मैरिज ब्यूरो के मालिक द्वारा दुराचार का आरोप लगाया गया। इस दौरान युवती द्वारा लगातार एक माह तक एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश भी की गई। बाद में एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह शून्य एफआईआर दर्ज हुई और उसके बाद अल्मोड़ा पुलिस ने मामले को हल्द्वानी स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर मामले में 50 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल जांच कर दोषी व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महिला प्रमुख रेखा धस्माना, विमला, रंजना सिंह, अनिता बजाज आदि शामिल हैं।