फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे गुरिल्ले

सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे गुरिल्ले

Sun, 04 Mar 2018 09:52 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
सचिवालय और मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे गुरिल्ले
अल्मोड़ा। पेंशन और अन्य सुविधाओं की मांग पर अड़े एसएसबी स्वयं सेवकों (गुरिल्ले) का धरना रविवार को 3043वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के बाद भी सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए उन्होंने सात मार्च को सचिवालय और आठ मार्च को मुख्यमंत्री आवास कूच करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रांगण में धरने पर बैठेे एसएसबी स्वयं सेवकों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद एसएसबी स्वयं सेवकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों, विधायकों से मुलाकात कर मांगों पर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन शासन और सरकार ने उनकी मांगों पर अभी तक चुप्पी साध रखी है। सरकार ने स्वैच्छिक आपदा प्रबंधन का शासनादेश तो जारी किया लेकिन तीन साल बाद भी पुलिस विभाग द्वारा भर्ती शुरू नहीं की जा रही है। यही नहीं ईको टास्क फोर्स गठन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है। जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने कहा कि अब मांगों को लेकर स्वयं सेवक सात मार्च को सचिववालय और आठ मार्च को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। जिसके लिए छह मार्च को प्रदेश भर के एसएसबी स्वयं सेवकों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। धरने पर जगदीश सिंह सुयाल, अर्जुन सिंह नैनवाल, विशन सिंह नेगी, आनंदी महरा, अनीता आर्या, ममता मेहता, चंपा जीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed