फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आप नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी

आप नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी

Sun, 18 Feb 2018 10:17 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
आप नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी उतारेगी
अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी की जिला स्तरीय बैठक में नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष और वार्डों में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ता अभी से घर-घर जाकर जनसंपर्क कर समस्याएं सुनेंगे। चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन


बैठक में नगर पालिका और पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया। बताया गया कि आम आदमी पार्टी नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद और सभी वार्डों में सभासद पद पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने जन समस्याओं का समाधान नहीं किया है। वार्ड सदस्य चुनाव जीत कर जन समस्याओं के मुंह फेर लेते हैं।

इस मौके पर हिमांशु जोशी को नगर अध्यक्ष, संजय पांडे नगर सचिव, दीवान सिंह बिष्ट को नगर मंत्री, मनोज गुप्ता को जिला सचिव, भुवन चंद्र जोशी को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया। बैठक में जिलाध्यक्ष नंदन मेहरा, मनोज गुप्ता, भुवन चंद्र जोशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed