{"_id":"59f36a1d4f1c1b65548b9864","slug":"181509124637-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारियों का चार तक कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारियों का चार तक कार्य बहिष्कार
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के आह्वान पर कुविवि एसएसजे परिसर में शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखा। नियमित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति दिए जाने, संविदा कर्मियों को मानदेय देने आदि छह सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
बीते बुधवार को मांग पत्रों के संबंध में कुल सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। फार्मेसिस्टों की वेतन विसंगति दूर करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रमोशन दिए जाने आदि छह सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों ने विवि प्रशासन पर कर्मचारियों की मांगों पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया।
उन्होंने चार नवंबर तक कार्य बहिष्कार जारी रखने और उसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर छह नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कार्य बहिष्कार के दौरान देवेंद्र सिंह धामी, राजेंद्र सिंह राणा समेत काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।