{"_id":"5d2f67da8ebc3e6ce13926f4","slug":"180-days-of-education-will-be-compulsory-dr-rawat-ranikhet-news-hld3492980134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 180 दिन की पढ़ाई होगी अनिवार्य: डॉ. रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 180 दिन की पढ़ाई होगी अनिवार्य: डॉ. रावत
विज्ञापन
शौर्य दीवार के उद्घाटन अवसर पर मौजूद उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मदन मोहन उपाध्याय पीजी कालेज में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शौर्य दीवार का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उच्च कोटि की पढ़ाई के लिए डिग्री कालेजों में अब 180 दिन की पढ़ाई को अनिवार्य किया जा रहा है।
उच्चशिक्षा राज्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि प्राध्यापकों की कमी को पूरा करने के लिए हर स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। महाविद्यालयों में उच्चकोटि की पढ़ाई का माहौल तैयार करने के लिए वर्ष में 180 दिन की पढ़ाई को अनिवार्य किया जा रहा है। डॉ. रावत ने डिग्री कॉलेज में अगले वर्ष से एमएससी की कक्षाएं संचालित कराने का आश्वासन दिया। बीकॉम में शीघ्र ही स्थायी शिक्षकों की भर्ती होगी।
विधायक महेश नेगी ने महाविद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए भी आग्रह किया। छात्र संघ और अभाविप कार्यकर्ताओं ने भी समस्याओं को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। प्राध्यापकों ने मंत्री का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. भरत जी उपाध्याय, डॉ. नरेंद्र सिजवाली, डॉ. प्रकाश भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह, केसीडीएफ अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, कैलाश भट्ट, सुधीर मठपाल, विनोद भट्ट, मनोज उपाध्याय, सुरेंद्र शाह आदि मौजूद रहे।