{"_id":"5cae352dbdec2213fa1fbfbb","slug":"171554920749-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने दो माह में दर्जनभर मवेशियों को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने दो माह में दर्जनभर मवेशियों को बनाया निवाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। दो माह के भीतर तेंदुआ करीब एक दर्जन मवेशियों को शिकार बना चुका है। तेंदुए से लोगों को भी खतरा बना हुआ है।
ग्राम पंचायत बडगलरौतेला, बडगल भट्ट, कपचौन, बडगल भट्ट मल्ला, चकसल्ला, खोला, बसर आदि गांवों मेें पिछले दो माह से तेंदुए का आतंक व्याप्त है। तेंदुआ अब तक दर्जनभर मवेशियों को मार चुका है। दिन ढलते ही तेंदुए की गांवों के आसपास गुर्राने की आवाज सुनाई दे रही है।
तेंदुए के भय से ग्रामीण अकेले आवश्यक कार्यों के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं। इसके अलावा स्कूली बच्चों को भी तेंदुए से खतरा है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र भट्ट ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग को निर्देशित करने की मांग की है।