फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   काफी खर्चीला बैठ गया बंदर पकडने का अभियान

काफी खर्चीला बैठ गया बंदर पकडने का अभियान

Wed, 18 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
काफी खर्चीला बैठ गया बंदर पकडने का अभियान
अल्मोड़ा। नगर पालिका ने पिछले 12 दिन में केवल 272 बंदर ही पकड़े हैं। इसके बाद अभियान को बंद कर दिया है। इस दौरान करीब 80 हजार रुपये खर्च हो चुका है। जबकि नगर के विभिन्न स्थानों में बंदरों का आतंक अभी भी बरकरार है। लोगों का कहना है कि कई मोहल्लों में बंदरों का आतंक अभी भी कम नहीं हुआ है और बंदर अभी भी लगातार घरों में आ रहे हैं।
विज्ञापन


बीते छह जुलाई को पालिका ने बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया था। मथुरा से पहुंची टीम ने पालिका के निर्देशन में नगर के विभिन्न स्थानों में पिंजरा भी लगाया। कुछ स्थानों में बंदर पकड़े गए जबकि जहां बंदर पकड़ में नहीं आए उन जगहों पर दोबारा पिंजरा नहीं लगाया गया।
विज्ञापन


इन 12 दिनों में केवल 272 बंदर पकड़कर पालिका ने बुधवार को अभियान बंद कर दिया है। पालिका का कहना है कि बंदर अब पकड़ में नहीं आ रहे हैं इसलिए अभियान को फिलहाल बंद कर दिया गया है। जबकि हकीकत यह है कि बंदरों की संख्या अभी भी कम नहीं हुई है। लोगों ने यह भी शिकायत की है कि पालिका ने पकड़े गए बंदरों को जिले के आसपास के जंगलों में ही छोड़ दिया। हालांकि पालिका इस बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर ने बताया कि बंदर पकड़ में नहीं आ रहे थे इसलिए अभियान को फिलहाल बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए 212 बंदरों को दूर जंगल में छोड़ दिया गया है। जबकि करीब 60 बंदरों को एनटीडी स्थिति बधियाकरण केंद्र में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed